दरभंगा सदर के शीशों पश्चिमी पंचायत स्थित पूर्व मुखिया व संगठन के जिला सचिव शमशे आलम खां के आवास स्थित सोमवार को भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा ...
दरभंगा सदर के शीशों पश्चिमी पंचायत स्थित पूर्व मुखिया व संगठन के जिला सचिव शमशे आलम खां के आवास स्थित सोमवार को भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के अध्यक्षता में आहूत की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार बताया कि कोई भी संगठन चलाने से पहले पदाधिकारी एवं सदस्य को अनुशासन एवं समय का ख्याल रखना पड़ता है।
वही संगठन को मजबूती को लेकर पूरे बिहार में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। वही शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सजल यादव ने बताया कि पूरे बिहार में शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और गरीब असहाय लोगों के बीच शिक्षा प्रति जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक प्राइवेट स्कूलों में सरकार की ओर से 25% गरीब असहाय का शिक्षा दिया जाता है। पर जानकारी के अभाव के कारण लोग इसका सुविधा अपने बच्चे को नहीं दिला पाता है। इस पर संगठन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में दरभंगा जिला अध्यक्ष ललित यादव, उपाध्यक्ष देव नारायण यादव, स्वास्थ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमलेश कुमार यादव, सचिव विजय कुमार यादव, जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ प्रिंस परवेज, सचिव मोहम्मद इम्तियाज, जयनगर अनुमंडल अध्यक्ष मोनू कुमार महतो, सुनील कुमार भारती, अनिल कुमार भारती, रविंद्र नाथ ठाकुर, सूरज कुमार ,कृष्णा कुमार ठाकुर, अमित कुमार, घनश्याम ठाकुर, बैठक में उपस्थित रहे।
COMMENTS